Explore

Search

April 12, 2026 4:14 am

हुसैनगंज : फाजिलपुर गांव में नाली विवाद को लेकर मारपीट, 12 नामजद आरोपित, दो गिरफ्तार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में रविवार को नाली के पानी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

एक पक्ष के जवाहर कोहार ने थाना में आवेदन देकर 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व से नाले के पानी एवं रास्ते के विवाद को लेकर रविवार की सुबह पड़ोसी गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और तलवार से लैस होकर उन्हें, उनकी पुत्रवधू और पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया तथा पुत्रवधू के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। ग्रामीणों की मदद से घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजन पंडित और जानकी पंडित को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर