Explore

Search

August 4, 2026 6:12 am

हुसैनगंज : फ़र्ज़ी हथियार के साथ वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, लाइटर पिस्टल जब्त

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो हुआ था वायरल
  • जांच में हथियार निकला लाइटर पिस्टल
  • हुसैनगंज थाना क्षेत्र के युवक की हुई पहचान
  • पुलिस ने जब्त कर लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

सिवान: इंटरनेट मीडिया पर फर्जी हथियार के साथ वीडियो प्रसारित करने के मामले में जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लाइटर पिस्टल को जब्त किया है। वायरल वीडियो के कारण आमजन में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि हाल के दिनों में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार के साथ वीडियो प्रसारित किया जा रहा था। मामले की जांच के लिए एमएच नगर और हुसैनगंज थाना की टीम को लगाया गया। सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि वीडियो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहूली निवासी सुजीत कुमार द्वारा प्रसारित किया गया था।
जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिख रहा हथियार असली नहीं, बल्कि लाइटर पिस्टल है। पुलिस ने उक्त लाइटर पिस्टल को जब्त कर लिया है और संबंधित युवक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के भ्रामक और भय फैलाने वाले वीडियो प्रसारित न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर