✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज प्रखंड स्थित करहनु में 7 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक दिवसीय प्रगति यात्रा के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इस यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर बीडीओ, सीओ और मनरेगा पीओ की देखरेख में जोरशोर से काम चल रहा है। गुरुवार को जिला अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और डीडीसी मुकेश कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों व कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए।
इससे पहले, 1 जनवरी को एसपी अमितेश कुमार और सारण डीआईजी निलेश कुमार भी यहां आकर तैयारियों का मानीटरिंग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के आगामी दौरे के लिए जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी और कर्मचारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे की प्रमुख योजनाएं
7 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करहनु में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में बनाए जा रहे बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट, उप स्वास्थ्य केंद्र, हाट, आंगनबाड़ी केंद्र, पोखरे, पावरग्रिड और पंचायत सरकार भवन के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन करेंगे।

