Explore

Search

June 21, 2026 10:32 pm

हुसैनगंज : पूर्व विवाद को लेकर मारपीट, 19 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज पेट्रोल पंप के समीप रविवार को पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हुसैनगंज निवासी साजिद अली के रूप में हुई है।

पीड़ित ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि रविवार सुबह 7 बजे वह अपने दोस्त के साथ दुकान का सामान लेने सिवान जा रहा था, तभी खैरांटी मोड़ के पास 20 की संख्या में युवकों और कुछ महिलाओं ने उसे घेर लिया और बाइक से उतारकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसे एक घर में बंद कर दिया गया। इस दौरान उसका दोस्त किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा

साजिद अली के अनुसार, हमलावरों ने उसे बेहोश होने तक पीटा और फिर मृत समझकर सड़क किनारे एक मंदिर के पास फेंक दिया। इतना ही नहीं, उसकी जेब से 25 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने यह भी बताया कि दिसंबर माह में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसकी प्राथमिकी पहले ही हुसैनगंज थाना में दर्ज कराई गई थी

थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि करीब दो माह पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और दोनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष के युवकों को पकड़कर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर