✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बल्ली मोड़ के पास सोमवार की सुबह पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के चार युवक घायल हो गए। घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायल युवक रोहित कुमार ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से सिवान जा रहा था, तभी बल्ली मोड़ के पास 15-20 युवकों ने घात लगाकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। बीच-बचाव करने पर गांव के विशाल कुमार, अमन कुमार और अरविंद कुमार भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल की गाड़ी मौके पर पहुंची, घटना की जानकारी ली और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

