Explore

Search

April 15, 2026 4:09 am

हुसैनगंज : पुलिस अभिरक्षा से खिड़की तोड़ महिला बंदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • अवैध शराब मामले में गिरफ्तार महिला बंदी फरार
  • खिड़की तोड़ पाइप के सहारे दो मंजिला भवन से भागी
  • दो महिला होमगार्ड को चकमा देकर दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने नया केस दर्ज कर शुरू की गिरफ्तारी की कार्रवाई

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से एक महिला बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार महिला बंदी सीता देवी उर्फ सविता देवी (निवासी गोसोपाली) पुलिस हिरासत से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने खिड़की का दरवाजा तोड़कर पाइप के सहारे दो मंजिला भवन से नीचे उतरकर भागने में सफलता हासिल की।
इस संबंध में महिला होमगार्ड खुशबू कुमारी ने अपने आवेदन में बताया कि महिला बंदी को दूसरी मंजिल के एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी गई थी। इसके बाद वे लोग नवनिर्मित भवन में शौच के लिए चले गए।
वापस आने पर दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसकी सूचना ओडी अधिकारी को दी गई, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखने पर खिड़की टूटी हुई मिली और महिला बंदी फरार पाई गई।
थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 153/26 दर्ज कर ली गई है और फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर