Explore

Search

June 21, 2026 5:37 pm

हुसैनगंज : पुरानी रंजिश में दंपती पर हमला, नगदी व गहने भी लूटे

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

लाठी-डंडे से मारपीट कर किया घायल, बाइक भी की क्षतिग्रस्त

हुसैनगंज (सीवान): थाना क्षेत्र के हरिहांस सोनार टोली मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

पीड़ित विनोद कुमार सोनी ने थाने में आवेदन देकर पड़ोसी अमर सोनी और उसके छह सहयोगियों पर आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि भावली जमीन अतिक्रमण को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। इसी को लेकर हमलावरों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में रखा 80 हजार रुपये के गहने और 16 हजार रुपये नगद लूट लिए। साथ ही बाइक को भी रॉड से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर