Explore

Search

March 22, 2026 5:33 am

हुसैनगंज : पिस्टल के बट से अधेड़ को मार किया घायल, तीन नामजद

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के रेनुआं में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति को पिस्टल के बट से प्रहार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित सचिन कुमार सिंह ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है। उनका आरोप है कि रविवार की दोपहर वे अपने खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे, तभी गांव के जिशु सिंह और मनोज सिंह पिस्टल लेकर आए और उनके सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। इस दौरान ब्रह्मा सिंह ने अपने पुत्रों से गोली मारने की बात कही। घायल सचिन जमीन पर गिर पड़े और बाद में आरोपियों ने उनका गला से सोने की चेन छीन ली।

जिशु सिंह ने उनका गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के बीच-बचाव से उनकी जान बच गई।

थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर