Explore

Search

July 4, 2026 10:47 pm

हुसैनगंज : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआ में सोमवार की अल सुबह एक पिकअप वाहन द्वारा बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवक सगे भाई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

घायलों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर निवासी अजय कुमार के पुत्र राजन कुमार और ललन कुमार के रूप में हुई। घायल राजन ने बताया कि वह और उनका भाई बाइक से जंक्शन की ओर जा रहे थे, क्योंकि ललन को बिहार संपर्क कांति सुपरफास्ट ट्रेन से हाजीपुर जाना था। इसी दौरान रेनुआ में एक पिकअप चालक ने धक्का मारकर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर