Explore

Search

June 22, 2026 3:50 am

हुसैनगंज : नौ दिवसीय महायज्ञ को ले भूमि पूजन के साथ हुआ ध्वजारोहण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सीवान): हुसैनगंज प्रखंड के सिंगार पट्टी मठिया (नाथधाम) परिसर में रविवार को विश्व शांति हरिहरात्मक महायज्ञ की शुरुआत भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुई। यज्ञाध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत निजानंद गिरि के सानिध्य में यज्ञाचार्य पंडित मनीष कुमार तिवारी ने भूमि पूजन किया और महायज्ञ के आयोजन की शुरुआत की। इस दौरान यज्ञाचार्य ने बताया कि यह महायज्ञ 18 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगा, जिसमें हवन पूजा समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महायज्ञ के आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्य यजमान दंपती ममता देवी, बबलू कुमार तिवारी और राकेश कुमार के साथ मंटू साह, वर्मा साह, मुकेश साह, रमेश प्रसाद, द्वारिका प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर