Explore

Search

June 22, 2026 3:54 am

हुसैनगंज : दो बाइक की टक्कर में वृद्ध समेत तीन घायल, दोनों बाइक क्षतिग्रस्त

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान, हुसैनगंज: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिवान-सिसवन एसएच-89 मुख्य मार्ग पर गोपालपुर स्थित काली स्थान के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में हरिहांस निवासी रविनंदन श्रीवास्तव उर्फ रुन्नु लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दो अन्य घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी को हादसे का कारण बताया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर