Explore

Search

June 21, 2026 7:22 pm

हुसैनगंज : दावत-ए-इफ्तार से बढ़ता है भाईचारा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

ग्लोबल पब्लिक स्कूल परिसर में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

हुसैनगंज (सीवान): खानपुर खैरांटी स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार की शाम दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक एवं रामानंद यादव इंटर कॉलेज के प्रोफेसर परवेज अहमद की देखरेख में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

इस अवसर पर मैरवा के लालपुर मदरसा के वरीय शिक्षक मौलाना सगीर अहमद ने कहा कि दावत-ए-इफ्तार भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ाने का प्रतीक है। रमजान का महीना मोमिनों के लिए रहमत और बरकतों से भरा होता है, जिसमें रोजा रखना और अल्लाह की इबादत करना हर मुसलमान का फर्ज है। साथ ही, जरूरतमंदों की मदद करने से कई गुना सवाब मिलता है।

कार्यक्रम में खुर्शीद आलम, फहीम अहमद, साजिद हुसैन, मुखिया टुन्ना अंसारी, शौकत अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह से भाईचारे और आपसी प्रेम से भरा हुआ था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर