Explore

Search

June 22, 2026 12:19 am

हुसैनगंज : जेडीयू के वार्ड अध्यक्ष संग मारपीट, घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआ गांव में सोमवार की सुबह जेडीयू के वार्ड अध्यक्ष जिशु सिंह पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

घटना के संबंध में जिशु सिंह ने बताया कि जब वे सुबह अपने घर से निकले और रेनुआ दाहा नदी पुल के पास पहुंचे, तभी गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडे से मारकर उनका दाहिना पैर तोड़ दिया। उनके शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और उनकी जान बचाई।

इस मामले में जिशु सिंह ने चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घायल का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर