Explore

Search

June 22, 2026 3:46 am

हुसैनगंज : गिट्टी-सीमेंट लदा ट्रैक्टर पुलिया से टकराया, कोई हताहत नहीं

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज  :  थाना क्षेत्र के आंदर-सिवान मुख्य मार्ग पर बघौनी मोड़ के समीप शनिवार दोपहर एक गिट्टी और सीमेंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का इंजन दो टुकड़ों में विभाजित हो गया, और सीमेंट व गिट्टी पूरी तरह से बिखर गए।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस भयानक टक्कर में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर मालिक ने आनन-फानन में जेसीबी की मदद से टूटे इंजन और ट्रॉली को घटनास्थल से हटा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया की चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जनवरी 2023 में भी किराना सामान से लदा एक ट्रक यहां पलट गया था। करीब 30 साल पहले इसी जगह पर चीनी से लदा एक ट्रक पलटने से बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिया की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर