Explore

Search

March 3, 2026 5:18 pm

हुसैनगंज : क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट, मामला दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हमले में दो घायल, लूटपाट व तोड़फोड़ का भी आरोप

हुसैनगंज (सिवान)। थाना क्षेत्र के हथौड़ा टोले सिरकटही निवासी राजा कुमार साह ने 19 मार्च को थाना में आवेदन देकर गांव के तैयब, नजरू, हसन समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायत में राजा कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर उसका छोटा भाई राजन कुमार दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बगल के गांव के तैयब, नजरू, हसन और अन्य युवक जबरन मैदान में खेलने लगे। मना करने पर उन्होंने स्टंप उखाड़कर मैदान खोद दिया और बैट व स्टंप से हमला कर राजन कुमार को घायल कर दिया।

आरोप है कि शाम को जब राजा कुमार ठेला लेकर घर लौट रहा था, तभी इदु धोबी व अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर लूटपाट व तोड़फोड़ की और उसे भी घायल कर दिया। स्वजनों ने घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर