Explore

Search

March 22, 2026 8:49 am

हुसैनगंज : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी हरीहांस पंचायत अंतर्गत भेली साह के टोला में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना घटित हुई। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अमवारी निवासी कृष्णा साह के 20 वर्षीय पुत्र बंटी साह के रूप में हुई है। बंटी साह भेली साह के टोला में अपने नाना राजेन्द्र साह के घर पर रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार की सुबह बंटी ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे वह दबकर मौत के मुंह में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को सूचित किया। परिवार के लोग उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर