Explore

Search

August 5, 2026 1:19 pm

हसनपुरा : शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई, आरोपी ने शादी से किया इनकार

  • एमएच नगर थाना क्षेत्र का मामला
  • 10 वर्षों तक शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
  • दबाव बनाने पर आरोपी ने किया इनकार
  • प्राथमिकी दर्ज, मामला न्यायालय भेजा गया

सिवान: एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने शादी का आश्वासन देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने साफ तौर पर इनकार कर दिया।
इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान पचरूखी थाना क्षेत्र के चांप निवासी ओमजित कुमार साह के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए गुरुवार को इसे न्यायालय में प्रेषित कर दिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर