Explore

Search

March 19, 2026 7:59 am

हसनपुरा : लहेजी मठिया में अभियुक्त के घर कुर्की

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान): एमएच नगर पुलिस ने रविवार की शाम थाना क्षेत्र के लहेजी मठिया निवासी और नामजद अभियुक्त कैसर अली के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि कैसर अली के घर से चारपाई, गैस चूल्हा, कुर्सी, टेबल, बाल्टी इत्यादि जब्त की गई हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने कबिलपुरा में रविवार को छापेमारी कर लूट मामले के नामजद अभियुक्त अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया और कागजी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अजय कुमार यादव लूट मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर