✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
तेज रफ्तार ट्रक ने लिया अपनी चपेट में, घटनास्थल पर ही युवती की मौत
सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी 21 वर्षीय निशा कुमारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, निशा कुमारी अपनी चाची के साथ ऑटो से अपने क्वार्टर लौट रही थी, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन जब शव लेकर गांव पहुंचे, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
Author: Samay Siwan
Post Views: 5

