Explore

Search

March 2, 2026 4:15 am

हसनपुरा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

✒️ स्वराज सिंह

लूना गाड़ी से ले जाई जा रही थी खेप, थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई

सिवान: हसनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुरा चौक के पास एक लूना गाड़ी से अवैध चुलाई शराब की खेप ले जाई जा रही है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई संजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। गठित टीम ने हसनपुरा चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध लूना गाड़ी को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।
पुलिस की सक्रियता भांपते हुए चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जांच के दौरान गाड़ी पर सवार दो व्यक्तियों की पहचान नौनीत कुमार राजभर और मुंद्रिका राम के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 20 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।
बरामद शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने शराब को आसपास के इलाके में बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात स्वीकार की है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर