Explore

Search

March 11, 2026 10:58 pm

हसनपुरा : भूमि विवाद को लेकर खाजेपुर खुर्द में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने कराई प्राथमिकी दर्ज

हसनपुरा : भूमि विवाद को लेकर खाजेपुर खुर्द में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने कराई प्राथमिकी दर्ज
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एमएच नगर थाना में दर्ज हुआ मामला, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

सिवान (बिहार) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के खाजेपुर खुर्द गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट अब कानूनी रूप ले चुकी है। घटना 25 मई की बताई जा रही है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष के रामा शंकर साह ने आवेदन देकर सुजीत कुमार वर्मा, असलम मियां समेत कुल नौ लोगों को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष से सुजीत कुमार वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा ने रामा शंकर साह, माया साह, कविंद्र कुमार, धीरज पांडेय, दिनेश पांडेय सहित 11 लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है, और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर