Explore

Search

March 4, 2026 9:13 pm

हसनपुरा : बकरीद की नमाज के बाद पियाउर में चली गोलियां, पुलिस पहुंची मौके पर

बकरीद की नमाज के बाद पियाउर में चली गोलियां, पुलिस पहुंची मौके पर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव, डीएसपी पहुंचे घटनास्थल, गांव में दहशत

हसनपुरा (सिवान): एमएच नगर थाना क्षेत्र के पियाउर गांव में शनिवार को बकरीद की नमाज के तुरंत बाद दो पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर जान मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि, गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजय कुमार सिंह, आंदर थाना व एमएच नगर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। गोलीबारी की आवाज से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि अबरे आलम और साहेब मियां के बीच करीब एक दशक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। फिलहाल फायरिंग किस पक्ष ने की, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

पुलिस दोनों पक्षों का आवेदन लेकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज कर नजदीकी थाना हुसैनगंज भेजी जा रही थी। वहीं, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर