Explore

Search

June 20, 2026 1:21 pm

हसनपुरा: बंद मकान से दो लाख की संपत्ति की चोरी, पुलिस के लिए चुनौती

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

थाने से महज 150 मीटर दूर हुई चोरी, नकदी और आभूषण लेकर चोर फरार

हसनपुरा (सिवान)। एमएच नगर थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित एक बंद मकान में 15 मार्च की रात चोरों ने धावा बोल दिया और करीब दो लाख की संपत्ति चुरा ले गएघटना की जानकारी रविवार सुबह मिली, जब गृहस्वामी अरंडा निवासी जगदीश साह के चचेरे भाई दिनेश कुमार साह ने मकान का टूटा हुआ दरवाजा देखा और तत्काल स्वजनों को सूचना दी।

पीड़ित जगदीश साह अपने परिवार के साथ आंदर में रहते हैं। सूचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख स्तब्ध रह गए। चोरी की इस घटना में नकदी, कपड़े और आभूषण सहित कुल दो लाख की संपत्ति चोरी होने की बात कही जा रही है

थाने के पास चोरी से दहशत

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि थाना से महज 150-200 मीटर की दूरी पर चोरी की यह वारदात पुलिस के लिए चुनौती है। लोगों में चोरों के बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने से डर और आक्रोश दोनों है

पुलिस कर रही जांच

इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर