Explore

Search

June 20, 2026 4:16 pm

हसनपुरा प्रखंड में निर्विरोध निर्वाचित हुए तीन पैक्स अध्यक्ष

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा प्रखंड के तीन पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने मंगलवार को उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए। निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्षों में शामिल हैं:

उसरी बुजुर्ग पैक्स: शिव शंकर यादव

हरपुर कोटवा पैक्स: ठाकुर सिंह

लहेजी पैक्स: गीता देवी

शिव शंकर यादव और ठाकुर सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है, जबकि गीता देवी ने दूसरी बार सफलता प्राप्त की है। प्रखंड में कुल आठ पैक्स के लिए चुनाव हुए थे, जिनमें से तीन निर्विरोध निर्वाचित हुए। गायघाट, मांद्रापाली और सहुली पैक्स में नए उम्मीदवारों ने मतदाताओं का विश्वास जीता, जबकि पियाउर और फलपुरा में पुनः निर्वाचित हुए हैं।

इस अवसर पर जयप्रकाश चौधरी, राजेश यादव, गुडन यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर