Explore

Search

March 19, 2026 8:01 am

हसनपुरा : नपं की मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक में विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान)। नगर पंचायत कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में मंगलवार को नगर पंचायत की मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में अपराह्न डेढ़ बजे शुरू होगी।

बैठक से पूर्व सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जैसे सांसद विजयलक्ष्मी देवी, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र के बिहार विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद स्थानीय निकाय सदस्य विनोद कुमार जायसवाल, उप मुख्य पार्षद कुलशुम निशा सहित सभी वार्ड पार्षदों को बैठक में भाग लेने के लिए पत्र जारी किया गया है।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें पिछले बैठक की संपुष्टि, आउटसोर्सिंग के तहत कर्मियों की नियुक्ति, योजनाओं के चयन, और नगर क्षेत्र में सीसी कैमरा लगाने जैसे विषय शामिल हैं। इन विषयों पर चर्चा कर नगर पंचायत के विकास को गति देने के प्रयास किए जाएंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर