Explore

Search

August 5, 2026 6:35 pm

हसनपुरा : नगर पंचायत की मासिक बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान): नगर पंचायत कार्यालय स्थित मीटिंग हाल में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज की उपस्थिति में नगर पंचायत (नपं) की मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता ने की।

बैठक में नगर पंचायत के विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने बताया कि बैठक में विभिन्न एजेंडा पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें गत बैठक की संपुष्टि, आउट सोर्सिंग के तहत कर्मी रखने, योजनाओं के चयन, और नगर क्षेत्र में सीसी कैमरा लगाने पर चर्चा हुई। यह सभी कदम नगर पंचायत के विकास को गति देने के लिए उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद कुलसुम निशा, वार्ड पार्षद विद्यावती देवी, अनीता कुमारी, राधिका देवी, ज्ञांति देवी, फूलमती देवी, मीना देवी, सद्दाम अली, कार्यपालक सहायक रूपेश कुमार, राहुल कुमार यादव, अभिजीत कुमार सिंह, आदेशपाल रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी और पार्षदगण उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर