Explore

Search

June 20, 2026 2:43 pm

हसनपुरा : दिल्ली में एनडीए की जीत, बिहार चुनाव की झलक!

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा : भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने शनिवार को अपने पैतृक गांव लहेजी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों संग मिठाई बांटकर जश्न मनाया। उन्होंने इस जीत को एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि यह जीत सूबे की राजनीति को पूरी तरह से विकास पर केंद्रित कर रही है

उन्होंने कहा कि जनता अब जाति-धर्म से हटकर विकास के आधार पर मतदान कर रही है। साथ ही, उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि हवाबाजी करने वाले नेताओं को सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन चारों खाने चित हो जाएगा

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर