Explore

Search

May 6, 2026 3:49 am

हसनपुरा: ताला बंद देख चोरों ने लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान): एमएच नगर थाना क्षेत्र के सुरुहुरीडीह गांव में शनिवार की रात चोरों ने सुनसान घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी लालू साह अन्य प्रदेश में नौकरी करते हैं और उनके घर में पत्नी व पुत्री रहती थीं। शनिवार को दोनों किसी रिश्तेदार के घर शोक संवेदना व्यक्त करने गई थीं, इसी दौरान चोरों ने घर पर ताला बंद देखकर मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया।

रविवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले, तो उन्होंने लालू साह के घर का ताला टूटा पाया और घर के बाहर अनाज व अन्य सामान बिखरा हुआ देखा। यह देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना देकर गृहस्वामी के परिजनों को बुलाया, जो घर पहुंचकर दहाड़ मारकर रोने लगे।

स्वजनों के अनुसार चोरों ने घर में रखे तिजोरी का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद, चार तोला सोने-चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन और कपड़े सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर