✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
जमानत नहीं मिलने से फरारी, गिरफ्तारी की मांग तेज
एमएच नगर थाना कांड संख्या 81/26 का नामजद आरोपी सह हसनपुरा नगर पंचायत की चेयरमैन बेबी गुप्ता के पति महेश गुप्ता की होली इस बार 2026 में फरारी में ही कटेगी।जिसको पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
यहां बताते चलें कि महेश गुप्ता के विरूद्ध हसनपुरा के रहने वाले ‘समय सिवान’ से जुड़े पत्रकार स्वराज पर जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज है।जिसकी जमानत अभी तक न्यायालय से नहीं मिल पाई है,जिस कारण वह फरार चल रहा है।उधर उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से जहां पत्रकार समूह में रोष व्याप्त है तो दूसरी तरफ कई घटक दलों के नेता उसकी गिरफ्तारी की मांग जिला पुलिस प्रशासन से कर रहे है।दूसरी तरफ एक सत्ताधारी दल के विधायक ने कहा कि विभिन्न थानों में अंकित मामला यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आरोपित महेश गुप्ता शराब माफिया है।उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं की साठ गांठ सक्रिय अपराधियों से होता है।सत्ताधारी दल के विधायक ने पीड़ित की जान माल कि सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त किया है।
इस संदर्भ में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता ने कहा कि प्राथमिकी के बाद घटना के हरेक बिंदुओं पर गहराई पूर्वक अनुसंधान जारी है,बहुत ऐसे तथ्य अनुसंधान के क्रम में मिले हैं,जिसके आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर आलोक में काम किया जा रहा है।स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपित घर छोड़ फरार है।जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
बतादें कि हसनपुरा के रहने वाले ‘समय सिवान’ से जुड़े पत्रकार स्वराज को 23 फरवरी 2026 को मोबाइल नंबर 8294576227 से कॉल कर मेरही गांव में रिपोर्टिंग के बहाने बुलाया गया। शाम करीब 3:30 बजे जैसे ही वे बताए गए स्थान पर पहुंचे, पहले से घात लगाए 4 अज्ञात युवकों ने लाठी, डंडा और रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया था।पीड़ित के आवेदन में कहा गया है कि हमलावरों में से एक व्यक्ति का चेहरा खुला था, जिसने कथित तौर पर धमकी दी कि “नगर पंचायत की खबर चलाना बंद कर दो, नहीं तो जान से मार देंगे।” घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।