✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
हसनपुरा: एमएच नगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी जगदीश राम ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 8 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे चोर उनके घर के पीछे से प्रवेश कर मुख्य दरवाजा खोलकर संदूक का ताला तोड़ लिया और 10 हजार रुपये सहित आभूषण चुराकर भागने लगे।
इस दौरान उनके पुत्र आकाश कुमार ने चोरों का पीछा किया और शोर मचाया। शोर सुनकर जब तक आसपास के ग्रामीण एकत्रित होते, चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

