Explore

Search

March 19, 2026 12:17 am

हसनपुरा : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हसनपुरा, आपसी बहस में युवक को मारी गई तीन गोलियां

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हसनपुरा, आपसी बहस में युवक को मारी गई तीन गोलियां
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रजनपुरा गांव में बुधवार की शाम फायरिंग से मचा हड़कंप, घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर

हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव में बुधवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। एक मामूली आपसी बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 45 वर्षीय नूर अहमद, पिता नवीब अहमद को तीन गोलियां मार दी गईं।

घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। नूर अहमद को दो गोली पेट में और एक गोली बांह में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा गोली चलाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम करीब सात बजे अचानक विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां चल गईं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर