Explore

Search

March 21, 2026 6:30 pm

हसनपुरा : गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सीआरपीएफ जवान राजू राम को अंतिम विदाई

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सीआरपीएफ जवान राजू राम को अंतिम विदाई
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

ब्लड कैंसर से हुई थी मौत, हजारों लोगों ने दी नम आंखों से विदाई

सिवान: हसनपुरा प्रखंड के मलाहीडीह गांव निवासी एवं सीआरपीएफ जवान राजू राम (40 वर्ष) को गुरुवार को गमगीन माहौल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। राजू राम का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, “वीर राजू राम अमर रहें”, “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

श्रीनगर स्थित आरटीसी सीआरपीएफ से आए अधिकारियों ने जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इस मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। इसके पश्चात राजू राम के बड़े पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। तिरंगे में लिपटे जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजू राम की मृत्यु बुधवार को ब्लड कैंसर के इलाज के दौरान हुई थी। वह दो पुत्रों और एक पुत्री के पिता थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है।

पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही स्वजनों के करुण क्रंदन से वातावरण बेहद भावुक हो गया। एक ओर जहां देश ने एक समर्पित जवान को खो दिया, वहीं दूसरी ओर परिवार ने अपना सहारा।

गांव के लोगों ने सरकार से परिवार को समुचित सहायता देने की मांग की है और जवान की सेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर