Explore

Search

May 5, 2026 10:17 pm

हसनपुरा : कोड़र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

कोड़र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

✒️ स्वराज सिंह

आम उठाने से शुरू हुआ विवाद, हथियारों से हमला और छेड़खानी के आरोप तक पहुंचा मामला

हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आम तोड़ने की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहले पक्ष के मुरारी सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने बगीचे में बैठे थे, तभी 26 जून की सुबह करीब सात बजे उन्होंने गिरे हुए आम उठाया। इसी बात पर गुस्साए पटिदारों ने पूर्व नियोजित तरीके से जान मारने की नीयत से लाठी, डंडा और फरसा से उन पर हमला कर दिया। मुरारी सिंह के अनुसार, उन्हें बचाने आए उनके भाई चंद्रभूषण सिंह और राम अनुग्रह सिंह को भी तलवार से वार कर घायल कर दिया गया।

वहीं, दूसरे पक्ष के विपुल सिंह ने आठ लोगों को नामजद करते हुए अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी शौच के लिए जा रही थी, तभी हथियार से लैस लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गलत नीयत से छेड़खानी की।

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई का भरोसा
इस मामले में एमएच नगर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर