Explore

Search

March 26, 2026 1:32 am

हसनपुरा : ईंट भट्ठा व होटल से तीन बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों पर केस के आदेश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हसनपुरा में छापेमारी, प्रशासन की सख्ती से बच्चों को मिली राहत

  • ईंट भट्ठा व होटल से 3 बाल श्रमिक मुक्त
  • बाल कल्याण समिति को सौंपे गए बच्चे
  • नियोजकों पर FIR दर्ज करने का निर्देश
  • श्रम विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

दारौंदा (सिवान): बाल श्रम के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन की संयुक्त धावा दल ने बुधवार को हसनपुरा प्रखंड में छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान हसनपुरा स्थित शिवम ईंट उद्योग से दो तथा लक्ष्मी बिरयानी एंड एग रोल दुकान से एक बाल श्रमिक को स्थानीय थाना पुलिस की मदद से छुड़ाया गया। सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह (सिसवन प्रभारी, हसनपुरा), सौरभ सुमन (दारौंदा), हिमांशु राज (दरौली) और विश्वजीत कुमार (नौतन) के साथ हसनपुरा थाना की पुलिस टीम शामिल रही।
प्रभारी श्रम अधीक्षक, सिवान ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोषी नियोजकों के विरुद्ध शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर