Explore

Search

August 5, 2026 7:19 pm

हसनपुरा : अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

  • ✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना के एएसआई देवेश कुमार ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के तेलकथू गांव निवासी गौतम यादव, सुदर्शन यादव समेत अन्य अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पाया। एएसआई ने बताया कि यह इश्तेहार अभियुक्तों के फरार होने के कारण न्यायालय के आदेश पर चस्पाया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि कोर्ट से निर्गत इश्तेहार के बाद आधा दर्जन अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पाया गया। इस दौरान अन्य पुलिस बल भी उपस्थित थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि अभियुक्त न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के आदेश पर उनके घर की कुर्की की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर