Explore

Search

June 20, 2026 9:20 am

हर्ष की असामयिक मौत से बुझ गया घर का चिराग

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मां-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम


  • 22 वर्षीय हर्ष सिंह की हत्या से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • पिता चंदन सिंह पटना में इलाजरत
  • मां और बहन निधि का रो-रोकर बुरा हाल
  • गुरुवार को गांव के श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी चंदन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र हर्ष सिंह की असामयिक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। मां और एकलौती बहन निधि का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। वहीं, इस घटना में गंभीर रूप से घायल पिता चंदन सिंह का इलाज पटना में चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि हर्ष सिंह पढ़ाई कर रहा था और परिवार की उम्मीदों का सहारा था। उसकी छोटी बहन निधि भी अभी पढ़ाई कर रही है। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार के सपनों को तोड़ दिया है।
मौत की खबर सुनकर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को गांव के श्मशान घाट पर हर्ष का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर