Explore

Search

June 20, 2026 8:00 am

जीरादेई : हवन पूजा कर 2024 को दी गई विदाई व नववर्ष का हुआ स्वागत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई (सिवान): प्रखंड के विजयीपुर गांव के पंचशील नगर में मंगलवार को हवनयज्ञ के साथ 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत में देश में शांति व सद्भावना की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत माता-पिता की सेवा का प्रतीक ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद “पहचान” पुस्तक का पाठ कर उपस्थित लोगों ने माता-पिता की सेवा का संकल्प लिया।

सभी प्रतिभागियों ने साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए प्रार्थनाएं लिखीं और गायन प्रस्तुत किया। साथ ही, नित्य मालिक व माता-पिता की प्रार्थना लिखकर समाज में सकारात्मक योगदान का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंचल की सचिव आरती सिंह ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर न कोई सेवा है और न कोई पूजा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस परिवार में माता-पिता दुःखी रहते हैं और पुत्र उनका सम्मान नहीं करता, वहां शांति और सुख संभव नहीं है। आरती सिंह ने जीवन को एक नाटक बताते हुए समय व ऊर्जा को सही दिशा में खर्च करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिणाम की चिंता किए बिना बेहतर प्रयास करते रहना कर्मशील मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर