Explore

Search

March 19, 2026 12:15 am

स्वराज सिंह हमला प्रकरण : आरोपित चेयरमैन पति महेश गुप्ता के विरुद्ध कई मामले हैं दर्ज, अपराधिक इतिहास खंगाल रही है पुलिस

हसनपुरा: स्वराज सिंह पर हमला मामले में आरोपित चेयरमैन पति महेश गुप्ता के विरुद्ध कई मामले हैं दर्ज, अपराधिक इतिहास खंगाल रही है पुलिस

✍️परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान जिले के हसनपुरा के पत्रकार स्वराज कुमार पर हुए जानलेवा हमला के मामले में आरोपित
चेयरमैन पति महेश गुप्ता जो दर्ज प्राथमिकी के बाद फरार चल रहा है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।लेकिन वह भूमिगत हो गया है।यहां बताते चले कि पुलिस अनुसंधान को प्रारंभ रखते हुए उसकी कुंडली को खंगाल रही है।ताकि उसके विरुद्ध दर्ज मामले को केस डायरी में अंकित किया जा सके।पुलिस के अनुसार अब तक उसके विरुद्ध जो मामले प्रकाश में आए हैं।उसमें वह शराब व मारपीट से जुड़े मामलों में आरोपित है।जो मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।बतादें कि हसनपुरा के रहने वाले ‘समय सिवान’ से जुड़े पत्रकार स्वराज को 23 फरवरी 2026 को मोबाइल नंबर 8294576227 से कॉल कर मेरही गांव में रिपोर्टिंग के बहाने बुलाया गया। शाम करीब 3:30 बजे जैसे ही वे बताए गए स्थान पर पहुंचे, पहले से घात लगाए 4 अज्ञात युवकों ने लाठी, डंडा और रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया था।पीड़ित के आवेदन में कहा गया है कि हमलावरों में से एक व्यक्ति का चेहरा खुला था, जिसने कथित तौर पर धमकी दी कि “नगर पंचायत की खबर चलाना बंद कर दो, नहीं तो जान से मार देंगे।” घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर