Explore

Search

July 5, 2026 5:16 am

सीवान: 4 और 5 दिसंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शहर में 4 और 5 दिसंबर को बिजली कटौती की जाएगी। शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने जानकारी दी कि नए 11 केवी फीडर के निर्माण कार्य के कारण 11 केवी टाउन-1 और 11 केवी हॉस्पिटल फीडर को प्रातः 6 बजे से अपराह्न 1 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस कारण महादेवा, पुलिस लाइन, खुरमावाद, चकिया, फतेहपुर बाईपास, तरवारा मोड़ से बाईपास तक के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय के भीतर निपटा लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर