✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किया विशेष ट्रेन संचालन का निर्णय
सीवान। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05299 मुजफ्फरपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 29 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और गोरखपुर होते हुए तिरुच्चिराप्पल्लि पहुंचेगी।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, 05299 मुजफ्फरपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि विशेष गाड़ी 29 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी। इसका विस्तृत मार्ग निम्नानुसार होगा:
- हाजीपुर: 15:10 बजे
- छपरा: 16:50 बजे
- सीवान: 18:00 बजे
- गोरखपुर जं.: 20:00 बजे
- ऐशबाग (दूसरे दिन): 01:20 बजे
- कानपुर सेंट्रल: 03:00 बजे
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं.: 06:35 बजे
- भोपाल: 10:40 बजे
- नागपुर: 16:50 बजे
- बल्हारशाह: 20:25 बजे
- विजयवाड़ा (तीसरे दिन): 04:30 बजे
- गूडूर: 09:05 बजे
- चेन्नई एषुंबूर: 12:15 बजे
- तिरुच्चिराप्पल्लि: 18:30 बजे
16 कोचों वाली होगी विशेष ट्रेन
इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें एसएलआर के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ और शयनयान श्रेणी के छह कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों को इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

