Explore

Search

April 12, 2026 4:15 am

सीवान: 14 को टाउन हाल में होगा उर्दू सेमिनार, कार्यशाला व कवि सम्मेलन

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार के निर्देश पर और जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 14 दिसंबर को सीवान शहर के टाउन हाल में उर्दू सेमिनार, कार्यशाला और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

प्रभारी पदाधिकारी सह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उर्दू को द्वितीय राजभाषा के रूप में लागू करने, उसका प्रचार-प्रसार और विकास करना है, ताकि जनता में इसके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़े।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उस्ताद शायर कमर सिवानी की अध्यक्षता में मुशायरे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मुशायरे में जिले के प्रसिद्ध शायरों और कवियों को आमंत्रित किया गया है, जो अपने कलाम से श्रोताओं का मन मोहेंगे। मुशायरे का संचालन अफशा बनो, वरीय उर्दू अनुवादक, द्वारा किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर