✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का खास इंतजाम
होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। इसी क्रम में 03132/03133 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह होली विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सियालदह से 08, 10 और 13 मार्च को चलेगी, जबकि गोरखपुर से 09, 11 और 14 मार्च को वापसी करेगी।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 03132 सियालदह-गोरखपुर विशेष ट्रेन सियालदह से शाम 18:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल जं., मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, पाटलिपुत्र, छपरा और सीवान होते हुए सुबह 07:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03133 गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन 09, 11 और 14 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 13:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।
इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का एक, एसी तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के दस, सामान्य द्वितीय श्रेणी के तीन तथा एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
अमृतसर-सहरसा के लिए भी विशेष ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने 04602/04601 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर होली विशेष ट्रेन का भी संचालन किया है। अमृतसर से 08, 12 और 16 मार्च तथा सहरसा से 10, 14 और 18 मार्च को यह ट्रेन चलेगी।
04602 अमृतसर-सहरसा ट्रेन अमृतसर से रात 20:10 बजे प्रस्थान करेगी और ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर और सीवान से होकर सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04601 सहरसा-अमृतसर ट्रेन सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 18:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 11, सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रेन शेड्यूल की जानकारी लेकर यात्रा करें और होली के अवसर पर दी जा रही इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं।

