Explore

Search

March 14, 2026 4:12 pm

सीवान: होली आपसी कटुता व शत्रुता समाप्त कर सद्भाव बढ़ाने वाला पर्व – मंत्री

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एनडीए के होली मिलन समारोह में नेताओं ने दी शुभकामनाएं

सीवान : एनडीए द्वारा रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, चांप ढाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय और सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मंत्री मंगल पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी कटुता और शत्रुता समाप्त कर प्रेम एवं सद्भाव बढ़ाने वाला पर्व है। उन्होंने सभी से इस त्योहार को प्रेम और सहयोग की भावना से मनाने की अपील की। सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने भी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, भाजपा पश्चिम अध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजपा पूर्वी अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान अहमद समेत कई गणमान्य नेताओं ने होली की बधाई दी

कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रसिद्ध लोक गायक मनन मिश्रा ने मधुर संगीत की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित लोगों ने होली का भरपूर आनंद लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर