✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार स्थित पासी टोला में मंगलवार की शाम मद्य निषेध टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मद्य निषेध टीम ने घरों में छापेमारी कर हजारों लीटर कच्चा पासा और कच्ची शराब बरामद की, जिसे नष्ट कर दिया गया।
मद्य निषेध निरीक्षक पीयूष राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि हुसैनगंज पासी टोला के एक तीन मंजिला मकान में चुलाई शराब बनाई जा रही है। इस सूचना पर मद्य निषेध टीम के एएसआई कवींद्र कुमार ने स्थानीय थाना की मदद से इस मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 220 लीटर चुलाई शराब, चार चुलाई यंत्र, चार गैस सिलेंडर, 3.2 लीटर देसी शराब, 13.86 लीटर विदेशी शराब और 24,000 किलो महुआ जावा बरामद किया गया। जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर, राजा चौधरी को गिरफ्तार किया गया, जबकि हरेंद्र चौधरी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

