✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महादेवा थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 864 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।
झुनापुर मोड़ के पास पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्कॉर्पियो को आते देख पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की जांच की, जिसमें शराब का बड़ा जखीरा मिला।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन और शराब को जब्त कर लिया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 5

