Explore

Search

April 12, 2026 5:48 am

सीवान : सराहनीय कार्य के लिए 27 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि अक्टूबर और नवंबर माह में इन पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से दस या उससे अधिक मामलों में अनुसंधान पूर्ण कर अंतिम प्रपत्र न्यायालय में समर्पित किए।

सम्मानित होने वालों में गोरेयाकोठी के परि पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार सिंह, हुसैनगंज के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विजय कुमार यादव, अपराध शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार राम, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार, डीआईयू के पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, असांव थानाध्यक्ष रवि कुमार, गुठनी के थानाध्यक्ष विकास कुमार, दरौली के थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, और बसंतपुर थाना के सअनि योगेंद्र कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा, लकड़ीनवीगंज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, जामो बाजार थाना के सअनि राकेश कुमार सिंह, गोरेयाकोठी थाना के मनोरंजन कुमार, बड़हरिया थाना के निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा, सअनि रीता देवी, और कई अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पुलिस विभाग द्वारा पेशेवर और जिम्मेदारीपूर्ण कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर