Explore

Search

April 4, 2026 1:14 pm

सीवान: शीतलहर के कारण आठवीं तक की कक्षाओं की छुट्टी का आदेश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान में शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने आदेश जारी कर 6 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक एहतियात के साथ जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित विशेष कक्षाओं को इस आदेश से छूट दी गई है।

यह आदेश जिला दंडाधिकारी द्वारा 5 जनवरी 2025 को जारी किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, आईसीडीएस कार्यक्रम पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर