Explore

Search

July 4, 2026 9:16 pm

सीवान: शहर के कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान शहर के तरवारा मोड़ स्थित नए पावर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार, 11 दिसंबर को पांच घंटे की बिजली कटौती होगी। सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक विंटर मेंटेनेंस कार्य के कारण महादेवा, स्टेशन रोड, आंदर ढाला, सिसवन ढाला, ललित बस स्टैंड, छपिया, बबुनिया मोड़ सहित कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर