Explore

Search

July 5, 2026 5:14 am

सीवान: विश्व एड्स दिवस पर प्रभात फेरी के माध्यम से जागरूकता अभियान

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रविवार को सीवान के सदर अस्पताल परिसर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एड्स जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। इस अभियान को सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दक्ष कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल और शुभवंती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सदर अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। “सही और पूरी जानकारी से बचाएं एड्स की बीमारी” जैसे स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से छात्राओं ने आमजन को एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा, एचआईवी पीड़ितों के लिए सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।

प्रभात फेरी के बाद एआरटी और आईसीटीसी के कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं को एड्स के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समाज में एड्स को लेकर फैली भ्रांतियों को रैली के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार चौधरी, विभूति भूषण, विशाल सिंह, इमानुल होदा, विकास श्रीवास्तव, शोभा सिंह, मोख्तार आलम, अनुज कुमार, चिंता कुमारी, राजेश कुमार, अनिल सिंह, लवली कुमारी, सुनील, पूजा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर