Explore

Search

July 4, 2026 10:46 pm

सीवान : विशेष अभियान के तहत 2611 छात्रों का भेजा गया अनुरोध

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में नामांकित कक्षा एक से बारह तक के छात्र-छात्राओं का अपार आईडी कार्ड बनाने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पहले चरण में 2611 छात्रों का अनुरोध अपार आईडी बनाने के लिए भेजा गया।

राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के बावजूद जिले के कई विद्यालय अब तक अपार आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाए हैं। जिन विद्यालयों ने प्रक्रिया शुरू की है, उनकी प्रगति संतोषजनक नहीं है। वर्तमान में जिले में केवल 7.24 प्रतिशत छात्रों का ही अपार आईडी कार्ड बनाया जा सका है।

डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि विशेष अभियान के तहत 10 दिसंबर तक शत-प्रतिशत छात्रों के अपार आईडी कार्ड बनाएं। इसके लिए प्रतिदिन 20 प्रतिशत छात्रों के आईडी कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर